लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र सरकार नाट्यशालाओं का किराया माफ करने पर विचार करेगी

By भाषा | Updated: November 5, 2020 22:56 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार नाट्यशालाओं का किराया माफ करने की नाटक निर्माताओं की मांग पर सकारात्मक विचार करेगी। ये नाट्यशाला कोविड-19 की वजह से पिछले आठ महीने से बंद थे और अब इन्हें खोला गया है।

मराठी नाटकों के निर्माताओं से ऑनलाइन बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि सरकार कोविड-19 के रोकथाम के लिए लागू बंद की वजह से निर्माताओं को पहुंचे नुकसान से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार नाटक निर्माताओं द्वारा थियेटरों का किराया माफ करने की मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। राज्य में ज्यादातर नाट्यशाला सरकारी प्रतिष्ठानों की ओर से चलाये जाते हैं।

राज्य सरकार ने पांच नवंबर से निषेध क्षेत्र के बाहर स्थित सिनेमाघरों, नाट्यशालाओं, योग संस्थानों और तरणतालों को खोले जाने की अनुमति दे दी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर