लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र सरकार ने 10 वीं, 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं टालने का फैसला किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:10 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने इस महीने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं टालने का सोमवार को फैसला किया।

राज्य में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा 23 अप्रैल से और 10 वीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली थी।

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर हमने 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। मौजूदा हालात परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल नहीं हैं। आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।’’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 12 वीं कक्षा की परीक्षा मई के अंत में होगी और 10 वीं की परीक्षा जून में आयोजित होगी।’’

गायकवाड़ ने कहा कि हालात की निगरानी की जा रही है और स्थगित की गयी परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, विभिन्न दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, तकनीकी जानकारों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय किया गया।

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हम सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, कैंब्रिज बोर्ड को भी पत्र लिखकर उनकी परीक्षाओं की तारीखों पर फिर से विचार करने के लिए कहेंगे।’’

फैसले को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का शुक्रिया अदा करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि छात्रों के भविष्य, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वैकल्पिक मूल्यांकन पर भी विचार किया गया। मंत्री ने कहा, ‘‘परीक्षाएं स्थगित करना ही सबसे व्यावहारिक समाधान प्रतीत हुआ।’’

महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 63,294 मामले आए थे। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,07,245 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन