लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने पुणे में सख्ती की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:50 IST

Open in App

पुणे, 26 मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को चेताया कि अगर एक सप्ताह में पुणे में कोविड-19 की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो ‘कड़े कदम’ उठाए जाएंगे।

पुणे के प्रभारी मंत्री पवार ने जिले की स्थिति की समीक्षा करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में चेतावनी भी जारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि हालात गंभीर हो रहे हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो हमें अप्रैल के पहले सप्ताह से जिले में और सख्ती बरतनी होगी।’’

उप मुख्यमंत्री ने लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा। उन्होंने मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने पर फिर से जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विवाह समारोह में अधिकतम 50 जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। सभी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

पवार ने कहा, होटलों और रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता से साथ रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य ने निजी अस्पतालों के 50 प्रतिशत बिस्तरों को अपने नियंत्रण में लेने का फैसला लिया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने पुणे में विशाल अस्पताल और पिम्पड़ी चिंचवड़ में बड़ा सुविधा केन्द्र शुरू किया है जो अप्रैल से संचालित होगा। हम शहर में भी कोविड-19 केन्द्र शुरू कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए हम रायगढ़ के ऑक्सीजन प्लांट के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या दोगुनी करने की भी योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?