कोविड-19: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली
By भाषा | Updated: November 2, 2020 15:57 IST2020-11-02T15:57:13+5:302020-11-02T15:57:13+5:30

कोविड-19: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली
मुंबई, दो नवम्बर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पवार को गत 26 अक्टूबर को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अगले कुछ दिन घर पर पृथकवास में रहेंगे। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।