लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र ने सात राज्यों को संवेदनशील स्थान घोषित किया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 00:50 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे महाराष्ट्र ने अन्य स्थानों से ''कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद'' को रोकने के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी समेत सात राज्यों को संवेदनशील घोषित किया।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में केरल, गोवा, गुजरात, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान, और उत्तराखंड को संवेदनशील स्थान घोषित किया गया है।

आदेश के अनुसार इन छह राज्यों से महाराष्ट्र आ रहे यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने से 48 घंटे पहले कराई गई आरटी-पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की रोकथाम और ''अन्य स्थानों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद को रोकने'' के लिए यह फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र