लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र ने दिल्ली, एनसीआर और पांच राज्यों को संवेदनशील स्थान किया घोषित

By भाषा | Updated: April 19, 2021 09:48 IST

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे महाराष्ट्र ने अन्य स्थानों से 'कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद' रोकने के लिए दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तथा पांच राज्यों को संवेदनशील घोषित किया है।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में केरल, गोवा, गुजरात, दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान और उत्तराखंड को रविवार को संवेदनशील स्थान घोषित किया गया ।

आदेश के अनुसार, इन स्थानों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने से पहले 48 घंटे के भीतर कराई गई आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी, जिनमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो।

बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 की रोकथाम और ''अन्य स्थानों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अन्य स्वरूपों की आमद को रोकने'' के लिए यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली में रविवार को संक्रमण के एक दिन के भीतर अब तक से सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए। संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 68,631 नए मामले सामने आए और 503 मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट