लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र, बंगाल और दिल्ली चिंता बढ़ाने वाले राज्यों के तौर पर उभर रहे हैं

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात साप्ताहिक कोविड-19 मामलों और सकारात्मकता दर के आधार पर चिंता बढ़ाने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में उभर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि आठ जिलों से कोविड-19 के साप्ताहिक संक्रमण के 10 प्रतिशत से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, 14 जिलों में संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत है।

सरकार ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार का संकेत देने वाली आर नॉट वैल्यू (रिप्रोडक्शन वैल्यू) 1.22 है इसलिए मामले बढ़ रहे हैं न कि घट रहे हैं।

देश में 33 दिनों के बाद कोविड-19 के एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऐसे में मामलों में तेजी से वृद्धि के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है।

सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हवाले से कहा कि साक्ष्य से पता चलता है कि वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप से तेजी से फैलता है और 2-3 दिनों में दोगुना हो जाता है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा लगभग नौ महीने तक बनी रहती है।

सरकार ने कहा कि भारत की 90 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है और 63.5 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है।

टीके की एहतियाती खुराक मुख्य रूप से संक्रमण की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की आशंका को कम करने के लिए है।

सरकार ने कहा कि टीकाकरण से पहले और बाद में मास्क लगाना जरूरी है। उसने कहा कि पहले और वर्तमान में फैले हुए कोरोना वायरस के स्वरूप समान मार्गों से फैलते हैं और संक्रमण के लिए उपचार दिशानिर्देश समान हैं।

सरकार ने कहा कि एक महीने के भीतर 121 देशों में ओमीक्रोन स्वरूप के 3,30,379 मामले सामने आए हैं और 59 लोगों की इससे मौत की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?