लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र तीन करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:53 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र के तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बनने के साथ शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने कहा कि यदि केंद्र द्वारा आपूर्ति जारी रही तो वह अगले तीन महीनों के भीतर पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण कर सकती है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अपनी पार्टी राकांपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम 'डिजिटल डायलॉग' में कहा कि टीके की खुराक की उपलब्धता अब कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, “टीके की उपलब्धता अब कोई मुद्दा नहीं है। हमने अब तक तीन करोड़ से अधिक टीके लगाए हैं। बढ़ी हुई गति के साथ, महाराष्ट्र अगले तीन महीनों में अपनी पूरी पात्र आबादी का टीकाकरण कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के पास प्रति दिन 10 लाख खुराक लगाने की क्षमता है। अगर केंद्र सरकार राज्य की क्षमता के अनुरूप अपनी आपूर्ति बढ़ा देती है, तो हम तीन महीने में पूरी आबादी का टीकाकरण कर सकते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार दोपहर तक, महाराष्ट्र में 3,00,27,217 टीके लगाए जा चुके थे।

टोपे ने यह भी कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से स्वास्थ्य विभाग के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, “नीति आयोग ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत खर्च करने की सिफारिश की है। हकीकत में यह 0.9 से 1 फीसदी ही है। मैंने सरकार से आवंटन बढ़ाने के लिए कहा है ताकि और अधिक बुनियादी ढांचे का विकास किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे