कोविड-19 : महाराष्ट्र तीन करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:36 IST2021-06-25T16:36:25+5:302021-06-25T16:36:25+5:30

Kovid-19: Maharashtra becomes the first state in the country to administer three crore vaccines | कोविड-19 : महाराष्ट्र तीन करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना

कोविड-19 : महाराष्ट्र तीन करोड़ टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बना

मुंबई, 25 जून कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इस साल 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से महाराष्ट्र तीन करोड़ कोविड​​-19 टीके लगाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ प्रदीप व्यास ने बताया कि महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार तक टीके की 2,97,23,951 खुराकें दी गई थीं, जबकि तीन करोड़ का आंकड़ा शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा, "दिन के दो बजे तक टीके की कुल खुराक की संख्या 3,00,27,217 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Maharashtra becomes the first state in the country to administer three crore vaccines

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे