लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः आंध्र प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय में एक दिन में सबसे कम मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:55 IST

Open in App

अमरावती, 22 जुलाई आंध्र प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,843 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,48,592 हो गयी। वहीं, संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 13,209 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 12 मरीजों की मौत हुई जोकि पिछले तीन महीने के दौरान एक दिन में इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की सबसे कम संख्या है।

बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,199 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,11,812 हो गयी।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23,571 है। संक्रमण के नये मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 301 नये मरीज मिले। इसके बाद पश्चिम गोदावरी में 235, प्रकाशम में 232, पूर्वी गोदावरी में 222, एसपीएस नेल्लोर में 203, कृष्णा में 157, कडप्पा में 128 और गुंटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आए।

प्रकाशम जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक तीन मरीजों की मौत हुईं। चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, कुरनूल और एसपीएस नेल्लोर में दो-दो जबकि कृष्णा जिले में एक मरीज की मौत हुई। राज्य के आठ जिलों में इस दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं