लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आंध्र प्रदेश में तीन महीने से अधिक समय में सबसे कम मौत हुई

By भाषा | Updated: July 14, 2021 19:31 IST

Open in App

अमरावती, 14 जुलाई आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 से 15 लोगों की मौत हुई, जो तीन महीने से अधिक समय में इस बीमारी से मरने वालों की सबसे कम संख्या है। राज्य में संक्रमण के 2,591 नए मामले सामने आए और 3,329 मरीज ठीक हुए।

राज्य में कोविड-19 के अब तक कुल 19,29,579 मामले आए, जिनमें से 18,90,565 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,057 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या तीन महीने से अधिक समय में सबसे कम है।

उसमें कहा गया कि राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 25,957 रह गई है।

पूर्वी गोदावरी में 24 घंटे में 511 नए मामले आए, जबकि चित्तूर में 349, पश्चिम गोदावरी में 266, प्रकाशम में 251, विशाखापत्तनम में 220, गुंटूर में 219, कडप्पा में 217, कृष्णा में 190 और एसपीएस नेल्लोर में 162 नए मामले आए।

शेष चार जिलों में 70 से कम नए मामले आए, जिनमें से सबसे कम 29 मामले कुरनूल से आए।

चित्तूर में चार नई मौतें हुईं, प्रकाशम में तीन, पूर्वी गोदावरी और श्रीकाकुलम में दो-दो और अनंतपुरमू, कुरनूल, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी में एक-एक मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान