लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : देश में 111 दिन में सबसे कम दैनिक मामले

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में कोविड-19 के एक दिन में 34,703 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,06,19,932 हो गई जबकि 553 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,03,281 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार की सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटकर 4,64,357 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.52 प्रतिशत है जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.17 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मामलों की संख्या 17,714 घटी है।

आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 16,47,424 जांच की गईं जिसके बाद देश भर में कोविड-19 के लिए की गई जांचों का कुल आंकड़ा 42,14,24,881 हो गया है। दैनिक संक्रमण दर 2.11 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 15 दिनों से यह दर तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि लगातार 54 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,52,294 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 35.75 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल