लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में 50 दिन बाद सबसे कम 1,52,734 नए मामले

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई भारत में 50 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,52,734 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,80,47,534 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 3,128 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,29,100 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि रोजाना नमूनों के संक्रमित आने की दर अब 9.07 प्रतिशत है, जो लगातार सात दिनों से 10 प्रतिशत से कम बनी है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 9.04 प्रतिशत हो गई है।

उसके अनुसार, देश में अभी तक कुल 34,48,66,883 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,83,135 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 20,26,092 हो गई है, जो कुल मामलों का 7.22 प्रतिशत है।

देश में अभी तक 2,56,92,342 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 91.60 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर