लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 00:53 IST

Open in App

रायपुर, चार मई छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की अवधि इस महीने की 15 तारीख तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में इस महीने की 15 तारीख तक लॉकडाउन जारी रखने की अनुमति दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में संक्रमण की दर कम हुई है। लॉकडाउन की अवधि में इन जिलों में अतिरिक्त राहत दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी जिलों में कृषि क्षेत्र, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की दुकानों और उनकी मरम्मत के लिए दुकानें खुलेंगी तथा उर्वरक ट्रकों को इससे छूट दी गई है। मोहल्लों में किराना दुकानों को खुलने की अनुमति है। लेकिन मॉल और सुपर मार्केट बंद रहेंगे। बैंक और डाकघर 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। एसी, पंखे, कूलर की होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी। पोल्ट्री, मांस, अंडा, दूध, डेयरी और डेयरी उत्पादों की दुकानें, फल, सब्जी तथा आटा चक्की को खुलने की अनुमति है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लॉकडाउन के दौरान खुला रखने की अनुमति दी गई है वह शाम पांच बजे तक ही अपना कारोबार संचालित कर सकते हैं। हालांकि पेट्रोल पंप और दवा की दुकानों को इससे अलग रखा गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा और इस दौरान अस्पताल, दवा की दुकानें, पालतू पशुओं की फीडिंग, पेट्रोल पंप, होम डिलीवरी आइटम और सेवाएं को अनुमति दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर और दुर्ग जिले में संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए अतिरिक्त छूट प्रदान करने का फैसला किया गया है। इन दोनों जिलों में लॉकडाउन अवधि के दौरान स्टेशनरी की दुकानें, वाहन, स्कूटर, बाइक मरम्मत और पंचर मरम्मत की दुकानें, होटल और रेस्तरां में होम डिलीवरी, निजी स्थानों पर निर्माण कार्य तथा कपड़े धोने की सेवाओं को भी लॉकडाउन से छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सभी जिलों में बाजार, मैरिज हॉल, मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, सुपर मार्केट, सभी धार्मिक स्थल, कोचिंग क्लासेस, स्कूल और कॉलेज (छात्रों के लिए), शराब की दुकानें, नाई की दुकानें, पार्क, मंडी, जिम को खुला रखने की अनुमति नहीं दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि आंध्र में एक कोरोना वायरस के नए स्वरूप की जानकारी मिली है इसलिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में सीमा पर जांच और परीक्षण तथा लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता जताई गई है। हालांकि रायपुर और दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने इस महीने की 17 तारीख तक लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित