लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की और कहा कि संक्रमण से निपटने में अभी तक मिली सफलता पर अभी ढील देकर पानी नहीं फेरा जा सकता।

केजरीवाल ने ‘गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल’ के दौरे के बीच कहा कि दिल्ली पिछले कुछ दिन में कोविड-19 से उबरने के ‘‘अच्छे स्तर’’ पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि पिछले कुछ दिन में मिली सफलता पर अचानक पानी फिर जाए, इसलिए लॉकडाउन की अवधि 24 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए एक और सप्ताह के लिए बढ़ाई जाती है।’’

दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था और इसकी अवधि चौथी बार बढ़ाई है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले, लॉकडाउन 17 मई की सुबह पांच बजे समाप्त होने वाला था।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीसीए) ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए 24 मई की सुबह पांच बजे तक के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है।

मेट्रो ट्रेन सेवाओं के निलंबन समेत लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंध 24 मई की सुबह तक लागू रहेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘अभी तक कोई ढील नहीं दी गई है और इस सप्ताह लागू किए गए सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के करीब 6,500 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर और गिरकर करीब 10 प्रतिशत हो गई है, जो शनिवार को 11.32 प्रतिशत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आगामी एक सप्ताह में और संक्रमित लोग स्वस्थ होंगे।’’

केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने कोविड-19 टीकों के लिए केंद्र और देश की दो कंपनियों को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि खुराक पहुंच जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 मरीजों में पाए गए ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण से निपटने के लिए सभी आवश्यक एहतियातन कदम उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां