लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश में छह महीने बाद संक्रमण से 300 से कम मौत, 22,273 नए मामले आए

By भाषा | Updated: December 26, 2020 11:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारत में छह महीने बाद कोविड-19 से हुई दैनिक मौतों की संख्या 300 से नीचे रही और देशभर में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,343 हो गई, जबकि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,69,118 हो गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 251 और मरीजों की मौत हुई और 22,273 नए मामले सामने आए।

देशभर में इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 97,40,108 हो गई, जिससे राष्ट्रीय स्वस्थ दर बढ़कर 95.78 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि कोविड-19 मामले में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

आंकड़े के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार पांचवें दिन तीन लाख से नीचे रही। देश में अब 2,81,667 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.77 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 25 दिसंबर तक 16,71,59,289 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शुक्रवार को हुई 8,53,527 जांच शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित