लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तमिलनाडु में 18 हजार से कम संक्रमित पाए गए, कर्नाटक में 192 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:36 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरु/हैदराबाद, नौ जून दक्षिण भारत में जारी महामारी के प्रकोप के बीच तमिलनाडु में जहां संक्रमण के मामले 18 हजार से कम सामने आए वहीं कर्नाटक में 11 हजार के लगभग लोग संक्रमित पाए गए। तमिलनाडु के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,321 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से पीड़ित हुए 31,253 मरीज ठीक हो गए।

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 405 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 28,170 पर पहुंच गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक संक्रमण के 22,92,025 मामले सामने आ चुके हैं और अभी 2,04,258 मरीज उपचाराधीन हैं।

तमिलनाडु में अब तक 20,59,597 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच कर्नाटक में बुधवार को संक्रमण के 10,959 नए मामले सामने आए और महामारी से 192 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि अब तक संक्रमण के 27,28,248 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 की चपेट में आकर 32,291 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार अब तक 24,80,411 लोग ठीक हो चुके हैं तथा 2,15,525 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, तेलंगाना में एक दिन में संक्रमण के 1,813 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 5,96,813 हो गए। इसके साथ ही 17 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,426 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक 5,69,086 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 24,301 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos