लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीका वितरण के लिए डिजिटल नेटवर्क की मजबूती को लेकर प्रतियोगिता शुरू की

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर सरकार ने बुधवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म कोविन को मजबूत करने के लिए आईटी कंपनियों और स्टार्ट-अप कंपनियों की ओर से समाधान आमंत्रित करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता शुरू की, जिनका उपयोग देश भर में कोविड टीके वितरण को शुरू करने और उसे बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

सरकार इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईवीआईएन) प्रणाली का उपयोग बढ़ा रही है, जो देश में सभी कोल्ड चेन बिंदुओं पर टीके के भंडारण तापमान के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करता है, ताकि कोविड-19 टीके के वितरण और निगरानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

एक बयान में कहा गया है कि प्रतियोगिता संयुक्त रूप से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा संचालित की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय तकनीकी ऐसे समाधानों की तलाश कर रहा है जिनसे टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए सुवाह्यता, परिवहन, कतार प्रबंधन, रिपोर्टिंग और निगरानी तंत्र के मुद्दों का हल किया जा सके।

इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि महामारी के खिलाफ सामूहिक टीकाकरण के लिए मोबाइल तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक बयान में कहा, "भारत के अन्वेषकों ने कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं भारत में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए कोविन प्लेटफॉर्म को मजबूत करने की बड़ी चुनौती के लिए अन्वेषकों और स्टार्ट-अप कंपनियों को आमंत्रित करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा