लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 से 64 लोगों की मौत, संक्रमण के 4,498 नए मामले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 00:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 अप्रैल पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 64 और लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 4,498 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पंजाब में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 2,95,138 हो गई है।

दो दिन पहले राज्य में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामलों की संख्या 4,333 थी।

यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 64 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 7,834 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक मोहाली में 10, पटियाला में सात और अमृतसर-लुधियाना-गुरदासपुर में छह-छह लोगों की मौत हुई है।

वहीं, लुधियाना में संक्रमण के सबसे अधिक 835 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे में 2,615 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अ बतक 2,54,805 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार 46 उपचाराधीन मरीजों की हालत गंभीर है।

इस बीच, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में गत 24 घंटे में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है जबकि 431 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ में अब तक 33,309 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 410 की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी