लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से गौतम बुद्ध नगर में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 09:13 IST

Open in App

नोएडा, 14 मई उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के कारण 10 और लोगों की मौत हो गई और 676 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 937 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

जनपद में कोविड-19 की वजह से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 371 हो गई है और संक्रमण के मामले 58,200 पर पहुंच गए हैं।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के 676 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब भी 7,500 मरीजों का कोविड-19 के लिए उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 50,600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक 10 और लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें। साथ ही जरूरत होने पर ही घर से निकले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन