लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत, 978 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:06 IST

Open in App

जयपुर, 20 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 978 नये मामले रविवार को आये। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,98,996 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2617 हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत हुई हैं। राज्य में अब तक जयपुर में 490, जोधपुर में 278, अजमेर में 215, बीकानेर में 165, कोटा में 162, भरतपुर में 118, उदयपुर में 108, और पाली में 105, सीकर में 93 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 1326 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। इससे राज्य में अब तक कुल 2,83,957 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 978 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,98,996 हो गयी जिनमें से 12,422 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 199, जोधपुर में 110,कोटा में 82 व उदयपुर में 55,भीलवाड़ा में 48, अजमेर-अलवर में 40-40 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो