लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से और 298 मरीजों की मौत, 26,847 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:21 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मई उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हो गई और 26,847 नये संक्रमित पाये गये।

अपर मुख्‍य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हुई है जबकि 26,847 नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 15,170 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 14,80, 315 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 2,179 नये मामले आए हैं जबकि 38 संक्रमितों की मौत हुई है। इसी अवधि में मेरठ में 1,653, मुजफ्फरनगर में 1,518, सहारनपुर में 1,485 और गौतमबुद्धनगर में 1,188 नये मामले आए हैं। कानपुर नगर में 23, झांसी में 18, मेरठ में 12, प्रयागराज, गाजीपुर और गौतमबुद्धनगर में 11-11 और मरीजों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 2,45,736 कोरोना के मरीज उपचाराधीन हैं जो पृथकवास से लेकर निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

सहगल ने बताया कि नये मिले 26,847 संक्रमितों के सापेक्ष 34,721 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। सहगल के मुताबिक अब तक राज्य में 12,19,409 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2.23 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4.27 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि प्रदेश में जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में 65 हजार से ज्यादा कमी आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब