लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से 407 लोगों की मौत, संक्रमण दर 30 प्रतिशत से कम

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 20,394 नए मामले आए तथा 407 लोगों की मौत हो गयी। वहीं संक्रमण दर घटकर 28.33 प्रतिशत हो गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक लगातार दूसरे दिन 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। शनिवार को दिल्ली में 412 लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 11,94,946 मामले आए हैं जिनमें से 10.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 16,966 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 13 दिनों में संक्रमण दर 30 प्रतिशत अधिक थी। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण दर 31.6 प्रतिशत थी।

पिछले 24 घंटे के दौरान 71,997 नमूनों की जांच की गयी। दिल्ली में 92,290 उपचाराधीन मरीज हैं। संक्रमण से 24,444 और मरीज ठीक हो गए।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 उपचार के लिए निर्धारित 21,483 बेड में से केवल 1347 बेड खाली हैं।

बुलेटिन के मुताबिक दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 49,633 खुराकें दी गयी। इनमें से 28,775 लोगों को पहली खुराक और 20,858 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 42,098 हो गयी है जो एक दिन पहले 39,556 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!