लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से 39 और लोगों की मौत : 2,586 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:53 IST

Open in App

लखनऊ, 19 नवंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई तथा 2,586 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित 39 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,480 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,586 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई। राज्य में इस समय 22,757 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को एक लाख 43 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक एक करोड़ 74 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

दिल्ली में कोविड-19 महामारी की एक और लहर आने के मद्देनजर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के लोगों को सावधान रहने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है