कोलकाता, 27 दिसंबर पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,435 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 5,47,443 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि 29 और मरीजों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 9,598 हो गयी है।
बुलेटिन में कहा गया कि 1,740 लोग संक्रमण मुक्त हुये।
बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 13,774 लोगों का उपचार चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।