लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 29 और लोगों की मौत, 1799 नए मरीज सामने आए

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 29 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,799 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 29 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,817 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा छह मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में चार, वाराणसी, रामपुर, रायबरेली तथा उन्नाव में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1799 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 236 नए मरीजों का पता राजधानी लखनऊ में लगा है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर में 166, गाजियाबाद में 162 तथा मेरठ में 157 नए मरीज सामने आए हैं।

अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को एक लाख 51 हजार से ज्यादा नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 96 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों में 0 से 10 साल तक के बच्चों का प्रतिशत 0.82 है। इसके अलावा 11 से 20 साल की उम्र के मृतकों का प्रतिशत 1.36 है। वहीं, 21 से 30 साल के मृतकों का प्रतिशत 4.41 है। इसके अलावा 31 से 40 साल के बीच के मृतकों का प्रतिशत 8.33, 41 से 50 साल के बीच के मृतकों का प्रतिशत 14.70 तथा 51 से 60 वर्ष की आयु के मृत मरीजों का प्रतिशत 25.0 प्रतिशत है। इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के मृतकों का प्रतिशत सबसे ज्यादा 45.38 है।

प्रसाद ने कहा कि अधिक उम्र के लोग खासतौर पर जिन्हें एक साथ कई बीमारियां हैं वह संक्रमण के सबसे ज्यादा खतरे में हैं। उन्हें लेकर खास एहतियात बरता जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो