लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 28 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:00 IST

Open in App

लखनऊ, पांच नवम्बर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 28 और लोगों की मौत हो गई तथा 1879 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 से 28 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ राजधानी लखनऊ में ही 11 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा प्रतापगढ़ में दो तथा कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, बाराबंकी, आजमगढ़, हरदोई, इटावा, बुलंदशहर, गोंडा, सुल्तानपुर, रायबरेली, सोनभद्र तथा ललितपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों तक चले गिरावट के सिलसिले के बाद कोविड-19 से मौतों की संख्या फिर बढ़ गई है। राज्य में इस वायरस संक्रमण से अब तक 7,131 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1879 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा 221 नए मरीजों का पता लगा है। इसके अलावा मेरठ में 164 गौतम बुद्ध नगर में 148 और गाजियाबाद में 141 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में इस वक्त 23,150 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बुधवार को राज्य में 1,55,220 नमूनों की कोविड जांच की गई राज्य में अब तक 1,56,09,500 नमूने जांचे जा चुके हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने राज्य में कोविड-19 से मौतों की संख्या में फिर से बढ़ोत्तरी होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कई बार लक्षण सामने आ जाने के बाद भी लोग समय से अपनी जांच नहीं करा रहे हैं। जब तक वे अस्पतालों में पहुंचते हैं तब तक देर हो चुकी होती है।

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में संक्रमण बढ़ने की घटनाएं हुई हैं। लोग एहतियात रखें।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर त्यौहार के समय में। जहां आना जाना अति आवश्यक ना हो, वहां न जाएं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह