लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से हरियाणा में 25 और पंजाब में 23 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 00:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 नवंबर हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,666 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,15,021 हो गई। इसके अलावा 25 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 2,163 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार ने दैनिक बुलेटिन में बताया कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित गुरुग्राम में सबसे अधिक 939 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे अधिक पांच लोगों की मौत फरीदाबाद में हुई। इसके अलावा भिवानी में चार और गुरुग्राम तथा हिसार में तीन-तीन रोगियों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब भी 20,325 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

वहीं, पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 719 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,45,667 हो गई। इसके अलावा 23 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 4,595 तक पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार फिलहाल 6,561 लोग अब भी वायरस से संक्रमित हैं।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 16,591 हो गई। इसके अलावा तीन और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 258 हो गई है।

चंडीगढ़ में अब भी 1,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे