लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से 12 और मरीज़ों की मौत, 533 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:13 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरी उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 12 और संक्रमितों की मौत के बाद महामारी से अब तक यहां मरने वालों की संख्‍या 8,570 हो गई है जबकि 533 नये मरीज़ों के मिलने से अब तक के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 5,96,137 हो गया है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या 9,162 है और अब तक 5,78,405 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं और उन्‍हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 930 लोगों को स्‍वस्‍थ्‍य होने के बाद घर भेजा गया है।

प्रसाद ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्‍वस्‍थ होने की दर अब 97.02 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2.60 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है और शुक्रवार को ही 1.23 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।

कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए और कई वरिष्‍ठ चिकित्‍सकों ने भी टीके लगवाए।

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में अपराह्न साढ़े तीन बजे तक, 13,419 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया और सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!