लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : उच्च संक्रमण दर वाले छह जिलों में जांच तेज करेगी केरल सरकार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 15:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई केरल सरकार ने मंगलवार को तय किया कि लॉकडाउन के बावजूद राज्य के जिन छह जिलों में संक्रमण की दर कम नहीं हो रही वहां जांच, पृथक-वास और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, त्रिशूर, कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में संक्रमण की दर ऊंची है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने संबंधित जिलों के चिकित्सा अधिकारियों और कलेक्टरों की आपात बैठक बुलायी थी, जिसमें यह फैसला लिया गया। सरकारी बयान के अनुसार, इन जिलों के मौजूदा हालात का जायजा लेने के अलावा बैठक में वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदमों पर भी फैसला लिया गया।

जॉर्ज ने कहा कि हालांकि, इन सभी जिलों ने नमूनों की जांच का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, लेकिन जहां भी संक्रमण की दर ज्यादा है वहां जांच तेज करने, संदिग्ध लोगों को पृथक-वास में रखने और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का तत्काल पता लगाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास घर में पृथक-वास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उन्हें जिले के कोविड केन्द्र में रखा जाए। इन जिलों में जागरुकता अभियान भी चलाए जाएं। बैठक में मंत्री ने कहा, महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर टीकाकरण को तेज करना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना होगा। स्वास्थ्य सचिव राजन खोबरागडे और स्वास्थ्य निदेशक वी. आर. राजू सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन