लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : केरल भाजपा ने केन्द्र से मेडिकल टीम भेजने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जनवरी केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने और स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम भेजने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा है कि देश में उपचाराधीन कोविड-19 के मामलों में से करीब ‘26 प्रतिशत’ केरल के हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में नमूनों की जांच में कमी आने के बावजूद कोविड-19 के औसतन मामले पिछले सप्ताह जितने ही हैं। राज्य में संक्रमण की दर पिछले सप्ताह फिर से 10 प्रतिशत पर पहुंच गयी, जबकि इस दौरान देश में संक्रमण की दर दो प्रतिशत थी।’’

सुरेंद्रन ने दावा किया कि केरल में संक्रमण की दर, उपचाराधीन लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है और संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा है, ‘‘केरल में नमूनों की जांच के मुकाबले संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से पांच गुना है... भारत में जिन 20 जिलों में सबसे ज्यादा संख्या में मरीज उपराधीन हैं, उनमें से 12 केरल के हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह व्यक्तिगत रूप से इसमें हस्तक्षेप करें और केरल के 12 जिलों में ‘‘संक्रमण की उच्च दर के मद्देनजर एक केन्द्रीय टीम यहां भेजें।’’

राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 3,021 नए मामले आए और संक्रमण से 19 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक 7.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 3,160 लोगों की महामारी से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर