लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केजरीवाल का एमसीडी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेज रफ्तार से बढ़ने के मद्दनेजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगमों से अपने अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और चिकित्सा ढांचा मजबूत करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौरों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई एक बैठक में केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार शहर में कोरोना वायरस महामारी की नयी लहर से निपटने के लिए केंद्र और नगर निकायों के साथ मिल कर काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी तीनों नगर निगमों से अधिक संख्या में बिस्तरों की व्यवस्था करने को कहा है। हम पीपीई किट और ऑक्सीजन मुहैया करने के लिए तैयार हैं, जिसकी जरूरत पड़ेगी। मैं आपसे अधिकतम चिकित्सा बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्यकर्मी तैनात करने का भी अनुरोध करता हूं। ’’

मुख्यमंत्री ने नगर निकायों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शवदाह गृहों के प्रबंधन के तौर तरीकों को लेकर उनका शुक्रिया अदा किया और उनसे ऐसा करना जारी रखने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यमुना खेल परिसर और राष्ट्रमंडल खेल गांव में बिस्तरों की व्यवस्था कर रहे हैं। लेकिन हमें मरीजों की देखभाल के लिए चिकित्सकों और नर्सों की जरूरत पड़ेगी।’’

उन्होंने कहा कि नगर निगम अगले 20-25 दिनों के लिए अपने अतिरिक्त मेडिकल कर्मी मुहैया कर सकते हैं और महामारी की इस लहर से निपटने में दिल्ली सरकार की मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र