लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली के हालात पर केजरीवाल करेंगे बैठक

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है।

शहर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी ने 112 और लोगों को मौत की नींद सुला दिया।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया ‘‘मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से उत्पन्न हालात की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को शाम चार बजे एक बैठक बुलाई है। दिल्ली सचिवालय में होने जा रही इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।’’

केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कल सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की घोषणा की थी। इस दौरान मॉल, जिम, स्पा और सभागार भी बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे