लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये नये दिशा-निर्देश जारी किये

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 अक्टूबर कर्नाटक सरकार ने कुछ देशों में कोविड-19 के डेल्टा एवाई.4.2 वेरिएंट के फैलाव को देखते हुए नए यात्रा दिशानिर्देश जारी किए हैं और विदेश से राज्य में आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है।

नए दिशानिर्देशों के तहत यात्रियों के लिए निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन पोर्टल 'एयर सुविधा' पर कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट की प्रामाणिकता के संबंध में एक स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना अनिवार्य है। नकली रिपोर्ट पेश करने पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा सकता है।

यात्रा परामर्श में कहा गया है,''कोविड-19 की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है। यह रिपोर्ट यात्रा शुरू करने से पहले के 72 घंटे के अंदर की होनी चाहिये।''

परामर्श में कहा गया है कि बिना लक्षण वाले यात्रियों को केवल थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर 'आरोग्य सेतु' एप्लिकेशन डाउनलोड करने की भी सलाह दी गई है।

स्क्रीनिंग के दौरान जिन लोगों के में लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत पृथक कर स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार चिकित्सा सुविधा में ले जाया जाएगा। यदि इनमें से कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसके संपर्क में आए लोगों की नियमों के अनुसार पहचान की जाएगी।

सरकार ने 'जोखिम वाले देशों' की एक सूची भी जारी की है, जहां से आने वाले यात्रियों को आगमन के बाद जांच कराने समेत अतिरिक्त नियमों का पालन करना होगा। इस सूची में यूरोपीय देश, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड और जिंबाब्वे शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह