लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: कर्नाटक सरकार ने 23 दिसंबर से दो जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू लागू किया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के संक्रमण को काबू करने के लिए बुधवार रात से दो जनवरी तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर, कोविड-19 के लिए राज्य की तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 वायरस के नए स्वरूप के कारण और भारत सरकार एवं तकनीकी सलाहकार समिति की सलाह के अनुसार, आज (बुधवार) से दो जनवरी, 2021 तक रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया है।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘यह पूरे राज्य में लागू रहेगा।.. मैं सभी लोगों के अपील करता हूं कि वे कोविड-19 के नए स्वरूप के संक्रमण को रोकने में सहयोग करें।’’

इससे पहले सुधाकर ने टीएसी सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में भी रात्रि कर्फ्यू लागू करने की सोमवार को घोषणा की गई थी।

येदियुप्पा ने कहा कि विदेशों से राज्य में आने वाले लोगों को कोविड-19 संबंधी जांच रिपोर्ट लानी होगी, जिसमें उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हो और यह जांच राज्य आने से 72 घंटे पहले ही कराई गई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हवाईअड्डे पर जांच के लिए सभी प्रबंध करा दिए गए हैं और

स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सुबह छह से रात 10 बजे तक सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चलेंगी और रात 10 बजे के बाद किसी को बाहर नहीं निकलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज खोले जाने के बारे में पहले ही चर्चा की जा चुकी है और बताया जा चुका है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल एक जनवरी से खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम दो दिन में बताएंगे कि स्थिति में कोई बदलाव आता है या नहीं। फिलहाल, कक्षाएं एक जनवरी से चालू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए