लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मई में सबसे कम 41 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:16 IST

Open in App

रांची, 23 मई झारखंड में कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले 24 घंटे में 41 लोगों की मौत हुई है, जो मई महीने में सबसे कम है। राज्य में संक्रमण की वजह से मरनेवालों की संख्या में गिरावट दर्ज किये जाने के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में आंशिक लॉकडाउन की वजह से महामारी के खिलाफ संघर्ष में सफलता मिल रही है।

सोरेन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार कड़े कदम उठाने में हिचक नहीं रही है और शहरी इलाकों में संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला तोड़ने के बाद अब उसका ध्यान ग्रामीण इलाकों को इससे बचाने पर केंद्रित है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आजीविका और जीवन की इस लड़ाई में हम दोनों को बचाने के लिए पूरी सावधानी के साथ काम कर रहे हैं।’’

संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच इससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए सोरेन ने अस्पताल, चिकित्सा कॉलेज, डॉक्टरों और शिशु चिकित्सकों के साथ वेबिनार किया। मुख्यमंत्री सोमवार को इस संबंध में मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कोरोना मरीजों के बीच स्वस्थ होने की दर 91.68 फीसदी है, जो कि राष्ट्रीय औसत 87.80 फीसदी से ज्यादा है। राज्य में संक्रमण की वजह से 41 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,801 हो गई। इस महीने दो मई को राज्य में रिकॉर्ड 159 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई थी।

राज्य में अब 22,566 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,01,705 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के 2,037 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,072 हो गई। संक्रमण की दूसरी लहर से बेहद प्रभावित राज्य में 27 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos