लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : जेईई मेंस की लंबित परीक्षा अगस्त में हो सकती है, नीट परीक्षा सितंबर में

By भाषा | Updated: June 22, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून शिक्षा मंत्रालय जुलाई और अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के लंबित संस्करणों का आयोजन करने पर विचार कर रहा है, जबकि मेडिकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को सितंबर में स्थानांतरित किया जा सकता है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

हालांकि, इस संबंध में अब तक अंतिम निर्णय किया जाना बाकी है और मंत्रालय सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड—19 की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

एक सूत्र ने बताया, ''जी मेंस की लंबित परीक्षाएं जुलाई के आखिर में या अगस्त के शुरू में आयोजित की जा सकती हैं और इनमें एक पखवाड़े का अंतर होगा। नीट सितंबर में हो सकता है ।''

वर्तमान शैक्षणिक सत्र से, छात्रों को उनके स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई मेन्स परीक्षा वर्ष में चार बार आयोजित की जा रही है।

इस साल फरवरी में पहले चरण के बाद मार्च में दूसरे चरण की परीक्षा करायी गयी थी, जबकि अगला चरण अप्रैल और मई के लिए निर्धारित किया गया था।

लेकिन देश भर में कोविड—19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुये इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था ।

जेईई एडवांस परीक्षा भी स्थगित कर दी गयी थी जो तीन जुलाई को होनी थी । एडवांस परीक्षा देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में नामांकन के लिये आयोजित की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू