लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इटली ने विशेषज्ञों का दल, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भारत भेजा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिये इटली ने सोमवार को विशेषज्ञों का एक दल, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और 20 वेंटिलेटर भेजे हैं।

इतालवी वायु सेना का एक सी-130 विमान उपकरण और विशेषज्ञों के दल के साथ दिल्ली में उतरा।

इतालवी दूतावास ने कहा कि दल में पिडमॉन्ट रीजन के मैक्सीमर्गेंजा समूह के लोग, लोम्बार्डी क्षेत्र से एक चिकित्सक और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हैं।

उसने कहा कि एक पूरे अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी अस्पताल में लगाया जाएगा।

भारत में इटली के राजदूत विनसेंजो डी लुका ने हवाईअड्डे पर भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो अस्तूतो के साथ इस चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

डी लुका ने कहा, “कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में इटली भारत के साथ है। यह एक वैश्विक चुनौती है जिससे हमें मिलकर लड़ना होगा। इटली द्वारा उपलब्ध कराए गए चिकित्सा दल और उपकरण इस भयावह वक्त में भारत में जिंदगी बचाने में योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन