लाइव न्यूज़ :

काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:19 IST

Open in App

वाराणसी, 14 अप्रैल उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से फिलहाल यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों में ही रहे।

उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश विदेश से आने वाले लोगों से अपील है कि बहुत आवश्यक न हो तो वाराणसी न आएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब