लाइव न्यूज़ :

तलोजा जेल में कोविड-19 से कैदी की मौत, परिवार ने लापरवाही का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: May 7, 2021 10:47 IST

Open in App

मुंबई, सात मई नवी मुम्बई के तलोजा जेल में 22 वर्षीय विचाराधीन कैदी की कोविड-19 की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जेल प्राधिकारियों की लापरवाही की वजह से कैदी की मौत हुई।

जेल अधिकारी ने बताया कि मृत कैदी की पहचान विशाल आनंद दसारी के तौर पर की गई है और बुधवार सुबह मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दसारी को पहले 30 अप्रैल को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, दसारी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के मामले में वर्ष 2018 से ही जेल में था।

दसारी के रिश्तेदार अनीश भारती ने कहा,‘‘ परिवार के सदस्यों ने जब दसारी को फोन किया तब भी वह गले में दर्द और बेचैनी की शिकायत कर रहा था लेकिन जेल प्राधिकारियों ने उसे नजरअंदाज किया। उन्हें कैदियों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है।’’

जेल के सूत्रों ने बताया कि इस बीच, तलोजा जेल का एक और कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य कैदी को जेल में ही पृथक कर दिया गया है। उसमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

तलोजा जेल के अधीक्षक कौस्तुभ कुर्लेकर ने दसारी की कोविड-19 के कारण हुई मौत और एक अन्य कैदी को संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह