लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित चार और लोगों की मौत : 36 नए मरीज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 18:30 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जुलाई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित चार और लोगों की मौत हो गई तथा 36 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित चार और लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22754 हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा दो मौत उन्नाव में हुई और इसके अलावा गाजीपुर तथा कन्नौज में कोविड-19 संक्रमित एक एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

इसके मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 36 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई ।इनमें देवरिया में चार तथा प्रयागराज, गौतम बुद्ध नगर और बाराबंकी में तीन-तीन ने मरीज मिले हैं। इसी अवधि में 73 मरीज पूरी तरह ठीक भी हुए हैं ।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में इस वक्त 798 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक छह करोड़ 45 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक 1708226 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 1684674 मरीज पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू