लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित नौ और लोगों की मौत : 2600 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:17 IST

Open in App

लखनऊ, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित नौ और लोगों की मौत हो गई तथा 2600 मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कोविड-19 संक्रमित कुल नौ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8820 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा दो-दो मौतें प्रयागराज और लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी और गाजीपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2600 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है सबसे ज्यादा 935 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं इसके अलावा प्रयागराज में 242, वाराणसी में 198 और कानपुर नगर में 103 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,135 नमूनों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 नमूनों की जांच की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड टीकाकरण 5000 केन्द्रों पर किया जा रहा है। आप सभी से अपील है कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, वे कोविड केन्द्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें, जो लोग टीकाकरण कराना चाहते हैं वे अपना कोविन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाते है, वे स्वयं अपना आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लेकर टीकाकरण केन्द्र पर जायें। वहां पंजीकरण करके टीकाकरण कर दिया जायेगा। अगर निजी चिकित्सालयों में टीकाकरण कराते हैं तो एक डोज के 250 रुपये चुकाने होंगे।’’

प्रसाद ने बताया कि 11 लाख से अधिक लोग दोनों खुराक लगवा चुके है, जो लोग दोनों खुराक ले चुके हैं उनमें नहीं के बराबर संक्रमण पाया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं