लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत : 339 नए मरीज सामने आये

By भाषा | Updated: June 14, 2021 21:34 IST

Open in App

लखनऊ, 14 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई तथा 339 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 74 और लोगों की मौत हो गई है तथा इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 21858 पहुंच गई है।

इस अवधि में सबसे ज्यादा 10 मौतें बरेली में हुई है। इसके अलावा गोरखपुर में आठ, मेरठ तथा भदोही में सात-सात, झांसी में पांच, मथुरा तथा शाहजहांपुर में चार-चार, उन्नाव, हरदोई तथा आजमगढ़ में तीन-तीन, प्रयागराज, मैनपुरी, हापुड़ तथा औरैया में दो-दो जबकि फतेहपुर, हाथरस, मुरादाबाद, संभल, गोंडा, अमरोहा, इटावा, सहारनपुर तथा लखनऊ में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 339 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 1116 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 23 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 17, मुजफ्फरनगर तथा सुल्तानपुर में 15-15, मिर्जापुर में 13 तथा शामली में 10 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 8111 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 257441 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन