लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 69 और लोगों की मौत, 336 नए मरीज

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:53 IST

Open in App

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 69 और लोगों की मौत हो गई तथा 336 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 69 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,030 हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर में सात, शाहजहांपुर में छह, फतेहपुर में पांच तथा महराजगंज में तीन मरीजों की मौत संक्रमण से हुई है।

इस अवधि में 336 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 21 नए मरीज प्रयागराज में मिले हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 18, मेरठ में 17, लखनऊ में 16, गोरखपुर और गौतम बुद्ध नगर में 14-14 तथा मुजफ्फरनगर और वाराणसी में 13-13 नए मरीजों मे संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 संक्रमित 6,019 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2,90,234 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे