लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 357 और लोगों की मौत : 31165 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:04 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 357 और लोगों की मौत हो गई तथा 31165 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 357 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14151 हो गई।

इस अवधि में सबसे ज्यादा 46 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 38, चंदौली में 24, लखीमपुर खीरी में 17, गाजियाबाद, भदोही और सोनभद्र में 13-13, झांसी तथा गोरखपुर में 12-12 और गौतम बुद्ध नगर में 10 मरीजों की मृत्यु हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 31165 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 40852 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 3004 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 1732, गौतम बुद्ध नगर में 1703, गाजियाबाद में 1373, कानपुर नगर में 1206, सहारनपुर में 1069 और गोरखपुर में 1055 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राज्य में इस वक्त 262474 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 232038 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ 20 लाख 32 हजार 587 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग