लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 329 और लोगों की मौत : 18125 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:16 IST

Open in App

लखनऊ, 12 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई तथा 18125 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 329 और लोगों की मौत हो गई और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16372 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 18125 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके साथ प्रदेश में अब तक 15 लाख 63 हजार 238 मरीज संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 13 लाख 40 हजार 251 मरीज ठीक भी हो गए हैं।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 11 दिनों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों में एक लाख चार हजार की कमी आई है और राज्य में इस वक्त इस बीमारी से उबरने का प्रतिशत 85.7 हो गया है।

उन्होंने बताया कि गत 30 अप्रैल को प्रदेश में तीन लाख 10 हजार उपचाराधीन मामले थे जो अब घटकर दो लाख छह हजार 615 हो गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में दो लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों की कोविड जांच की गई है। राज्य में अब तक चार करोड़ 36 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल