लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 281 और लोगों की मौत : 17775 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:33 IST

Open in App

लखनऊ, 13 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 281 और लोगों की मौत हो गई तथा 17775 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 281 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16646 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 35 मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर तथा गाजियाबाद में 16-16, मेरठ में 15, बहराइच में 12, गौतम बुद्ध नगर में 11, झांसी, महोबा तथा गाजीपुर में 10-10 मरीजों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 17775 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है सबसे ज्यादा 1070 नए मरीज मेरठ में मिले हैं इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 856 गोरखपुर में 775 वाराणसी में 772 गौतमबुध नगर में 747 तथा आगरा में 177 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 12 दिनों के दौरान राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या में एक लाख छह हजार की गिरावट आई है। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से उबरने का प्रतिशत अब बढ़कर 86 हो गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 30 अप्रैल को प्रदेश में उपचाराधीन कुल मामलों की संख्या तीन लाख 10 हजार थी जो इस वक्त घटकर दो लाख चार हजार 658 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 253000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ 39 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे