लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत : 3278 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:52 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत हो गई तथा 3278 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19900 हो गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3278 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 6995 मरीज ठीक हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 95.4 हो गया है और 30 अप्रैल के बाद से अब तक राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 81.26% की गिरावट आई है।

प्रसाद ने बताया कि इस वक्त प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 58270 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 34508 मरीज घर में अलग रहकर इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तीन लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कोविड-19 टीके की एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग