लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत : 3278 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:44 IST

Open in App

लखनऊ, 27 मई उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत हो गई तथा 3278 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 188 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19900 हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा 15 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई है, इसके अलावा फर्रुखाबाद तथा मेरठ में 14-14, वाराणसी में आठ और प्रयागराज में सात मरीजों की मृत्यु हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3278 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 6995 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 206 नए मरीज गोरखपुर में मिले हैं। इसके अलावा सहारनपुर में 199, गाजियाबाद में 169, वाराणसी में 166 और मेरठ में 164 तथा आगरा में 22 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 95.4 हो गया है और 30 अप्रैल के बाद से अब तक राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 81.26% की गिरावट आई है।

प्रसाद ने बताया कि इस वक्त प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 58270 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से 34508 मरीज घर में अलग रहकर इलाज करा रहे हैं।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तीन लाख 45 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कोविड-19 टीके की एक करोड़ 70 लाख से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं।

इस बीच प्रदेश के हापुड़ जिले में कोरोना के साथ साथ ब्लैक फंगस के मामले भी बढ़ने लगे है और बुधवार को इससे एक पीड़ित की मौत हो गयी । उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था । आंकड़ों के अनुसार हापुड़ में ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पांच संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दूसरी ओर प्रदेश के आगरा जिले के जिलाधिकारी पी एन सिंह ने बताया कि जिले के 596 गांव अब संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । उन्होंने बताया कि जिले के 94 गांवों में संक्रमण के मामले बने हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे