लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत : 1044 नए मरीज

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:10 IST

Open in App

लखनऊ, 29 दिसंबर उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 18 और लोगों की मौत हो गई तथा 1044 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 से 18 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8340 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज और वाराणसी में दो-दो मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गोरखपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, रायबरेली, गाजीपुर, चंदौली, उन्नाव तथा बांदा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1044 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 194 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 60, गाजियाबाद में 59 तथा सहारनपुर में 56 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रदेश में इस वक्त 14,344 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1,32,107 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 36 लाख 40902 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित